केशव प्रसाद मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
जिला योजना की बुधवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने जनप्रतिनिधियों ने शहर की कई समस्याएं उठाईं। इनमें बिजली बिलों की गड़बड़ी, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्कूल फीस माफी, प्रवासी मजदूरों को रोजगार तथा शहर की खराब सड़कों का मुद्दा शामिल था।
इस पर प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि बुधवार को धर्मगुरुओं के साथ हुई बैठक में 30 जून तक धार्मिक स्थलों को बंद रखने पर सर्वसम्मति से निर्णय हुआ है।
जनप्रतिनिधियों ने ये मुद्दे उठाए
अनलॉक-वन में कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। भाजपा संगठन की दृष्टि से 90 बैठकें कर चुकी है। कार्यकर्ता भी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। – मानवेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
मंदिरों में फूल, प्रसाद व दूध आदि बेचकर जीवन-यापन करने वालों की चिंता की जानी चाहिए। – सुनील बाजाज, जिला अध्यक्ष उत्तर भाजपा
ऑनलाइन बैठकों को साप्ताहिक करने की योजना बनाई जाए। जिससे समस्याओं का समय से निस्तारण कराया जा सके। -डॉ. वीना आर्या, जिलाध्यक्ष दक्षिण
गांवों में अधिक कामगारों से आने से समस्याएं बढ़ी हैं। थाना ककवन में स्वयं पुलिस वाले भी कोरोना से पीड़ित हैं। ओलावृष्टि से भी किसानों को अधिक नुकसान हुआ है। – कृष्ण मुरारी शुक्ला, जिला अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण
कोरोना के जो मरीज प्राइवेट अस्पतालों में अपने खर्चे पर इलाज कराने में सक्षम हैं, उनके लिए व्यवस्था होनी चाहिए। नर्सिंग होम में भी ऐसे मरीजों को भर्ती करने की अनुमति मिले। – सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री
नगर निगम के पास जागेश्वर एवं चाचा नेहरू दो अस्पताल हैं। ये चार-पांच एकड़ क्षेत्र में हैं। लेकिन अस्त-व्यस्त पड़े हैं। इनको दुरुस्त कराया जाए। – प्रमिला पांडे महापौर
बिजली बिल की गड़बड़ियों से व्यापारी परेशान हैं। पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाए। – सलिल विश्नोई, पूर्व विधायक आर्य नगर
क्वॉरंटीन सेंटरों की चिंता करनी होगी। प्राइवेट स्कूलों की फीस माफी मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर इसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत दिलाई जाए। – नीलिमा कटियार, राज्यमंत्री
नए राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। और सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर मास्क नहीं लगा रहे हैं। – सुरेंद्र मैथानी विधायक गोविंद नगर
ग्रामीण क्षेत्र में एक-दो संक्रमित मिलने पर पूरे गांव की तत्काल थर्मल स्क्रीनिंग होनी चाहिए। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके। – अभिजीत सिंह सांगा, विधायक बिठूर
कैंट बोर्ड में अभी तक संक्रमितों के लिए कोई सुविधा नहीं है। सर्किट हाउस वाली रोड पर गड्ढों से दिक्कत हो रही है। इसे जल्द बनवाने की जरूरत है। – रघुनंदन सिंह भदोरिया, पूर्व विधायक
बैठक में ये अधिकारी भी रहे
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी अनंत देव तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी।
उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
– गर्मी के दौरान पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए नगर निगम, जलकल विभाग व जल निगम के अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें।
– बिजली निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। केस्को के अधिकारी इसे लेकर सतर्क रहें।
– सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाए।
– धार्मिक स्थलों के आसपास फूल, माला, प्रसाद आदि बेचने वालों तथा रेहड़ी, पटरी दुकानदारों की सूची बनाएं, जिससे उन्हें आवश्यक सूविधाएं दी जा सकें।
– मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को समय से भुगतान हो।
– जो नए राशनकार्ड बने हैं, उनके लिए भी राशन का उठान हो और राशन गोदामों की निगरानी की जाए।
– किसानों के प्रपत्रों आदि की त्रुटियां दूर कर किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाएं।
– प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के बारे में जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर व्यवस्था बने।
– सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन कराया जाए। वाहनों में निर्धारित प्रोटोकाल से अधिक सवारियां न बैठें।
– आंधी, बारिश, ओला आदि से फसलों के नुकसान का सर्वे कर तत्काल किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
– जहां भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां जिलाधिकारी टीम बनाकर निरीक्षण कराएं।
– कोरोना के दृष्टिगत जिलाधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जनप्रतिनिधियों को भी जानकारियां शेयर करें तथा सप्ताह में एक बार वर्चुअल संवाद करें।
– क्वॉरंटीन सेंटरों में भोजन, शौचालय आदि से जुड़ीं समस्याएं दूर कराई जाएं।
जिला योजना की बुधवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने जनप्रतिनिधियों ने शहर की कई समस्याएं उठाईं। इनमें बिजली बिलों की गड़बड़ी, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्कूल फीस माफी, प्रवासी मजदूरों को रोजगार तथा शहर की खराब सड़कों का मुद्दा शामिल था।
इस पर प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि बुधवार को धर्मगुरुओं के साथ हुई बैठक में 30 जून तक धार्मिक स्थलों को बंद रखने पर सर्वसम्मति से निर्णय हुआ है।
जनप्रतिनिधियों ने ये मुद्दे उठाए
अनलॉक-वन में कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। भाजपा संगठन की दृष्टि से 90 बैठकें कर चुकी है। कार्यकर्ता भी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। – मानवेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
मंदिरों में फूल, प्रसाद व दूध आदि बेचकर जीवन-यापन करने वालों की चिंता की जानी चाहिए। – सुनील बाजाज, जिला अध्यक्ष उत्तर भाजपा
ऑनलाइन बैठकों को साप्ताहिक करने की योजना बनाई जाए। जिससे समस्याओं का समय से निस्तारण कराया जा सके। -डॉ. वीना आर्या, जिलाध्यक्ष दक्षिण
गांवों में अधिक कामगारों से आने से समस्याएं बढ़ी हैं। थाना ककवन में स्वयं पुलिस वाले भी कोरोना से पीड़ित हैं। ओलावृष्टि से भी किसानों को अधिक नुकसान हुआ है। – कृष्ण मुरारी शुक्ला, जिला अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण
कोरोना के जो मरीज प्राइवेट अस्पतालों में अपने खर्चे पर इलाज कराने में सक्षम हैं, उनके लिए व्यवस्था होनी चाहिए। नर्सिंग होम में भी ऐसे मरीजों को भर्ती करने की अनुमति मिले।
– सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री
नगर निगम के पास जागेश्वर एवं चाचा नेहरू दो अस्पताल हैं। ये चार-पांच एकड़ क्षेत्र में हैं। लेकिन अस्त-व्यस्त पड़े हैं। इनको दुरुस्त कराया जाए।
– प्रमिला पांडे महापौर
बिजली बिल की गड़बड़ियों से व्यापारी परेशान हैं। पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाए। – सलिल विश्नोई, पूर्व विधायक आर्य नगर
क्वॉरंटीन सेंटरों की चिंता करनी होगी। प्राइवेट स्कूलों की फीस माफी मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर इसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत दिलाई जाए। – नीलिमा कटियार, राज्यमंत्री
नए राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। और सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर मास्क नहीं लगा रहे हैं। – सुरेंद्र मैथानी विधायक गोविंद नगर
ग्रामीण क्षेत्र में एक-दो संक्रमित मिलने पर पूरे गांव की तत्काल थर्मल स्क्रीनिंग होनी चाहिए। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके। – अभिजीत सिंह सांगा, विधायक बिठूर
कैंट बोर्ड में अभी तक संक्रमितों के लिए कोई सुविधा नहीं है। सर्किट हाउस वाली रोड पर गड्ढों से दिक्कत हो रही है। इसे जल्द बनवाने की जरूरत है। – रघुनंदन सिंह भदोरिया, पूर्व विधायक
बैठक में ये अधिकारी भी रहे
बैठक में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी अनंत देव तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक शुक्ला एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी।
उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
– गर्मी के दौरान पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए नगर निगम, जलकल विभाग व जल निगम के अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें।
– बिजली निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। केस्को के अधिकारी इसे लेकर सतर्क रहें।
– सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाए।
– धार्मिक स्थलों के आसपास फूल, माला, प्रसाद आदि बेचने वालों तथा रेहड़ी, पटरी दुकानदारों की सूची बनाएं, जिससे उन्हें आवश्यक सूविधाएं दी जा सकें।
– मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों को समय से भुगतान हो।
– जो नए राशनकार्ड बने हैं, उनके लिए भी राशन का उठान हो और राशन गोदामों की निगरानी की जाए।
– किसानों के प्रपत्रों आदि की त्रुटियां दूर कर किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाएं।
– प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के बारे में जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर व्यवस्था बने।
– सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन कराया जाए। वाहनों में निर्धारित प्रोटोकाल से अधिक सवारियां न बैठें।
– आंधी, बारिश, ओला आदि से फसलों के नुकसान का सर्वे कर तत्काल किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
– जहां भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां जिलाधिकारी टीम बनाकर निरीक्षण कराएं।
– कोरोना के दृष्टिगत जिलाधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जनप्रतिनिधियों को भी जानकारियां शेयर करें तथा सप्ताह में एक बार वर्चुअल संवाद करें।
– क्वॉरंटीन सेंटरों में भोजन, शौचालय आदि से जुड़ीं समस्याएं दूर कराई जाएं।
Source link
Discussion about this post